देश

मौसम पर बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का ट्रिपल अटैक, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली
देश के कई राज्यों में हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में मार्च के महीन में ठंड का अहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ओलावृष्टि और बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने बताया कि 21 मार्च 2023 को पूर्वी भारत में ओलावृष्टि के साथ आंधी तूफान की गतिविधि में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, 23 से 25 मार्च के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और 24-25 मार्च के दौरान मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में बारिश/आंधी/ओलावृष्टि गतिविधि का नया दौर शुरू होगा।

दिल्ली-NCR में आज मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार 24 मार्च को एक बार फिर अच्छी वर्षा हो सकती है। बता दें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि देश के कई राज्यों में आज मौसम के साफ रहने का अनुमान है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट इंडिया में बारिश के होने की संभावना है। इसके अलावा 23 मार्च को नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मौसम करवट बदल सकता है। साथ ही 24 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button