जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर में सटोरिया के अवैध मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर

जबलपुर
जबलपुर के कुख्यात सटोरिया दिलीप खत्री के घर पर आज प्रशासन का बुल्डोजर चला। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान का एक हिस्सा तोड़ा दिया है। सटोरिया दिलीप खत्री ने मकान को 20 फीट तक अवैध रूप से आगे बढ़ा रखा था। खत्री लंबे समय से फरार है, जिसके खिलाफ शहर के कई थानों में दर्जनों अपराध दर्ज है।





