मध्य प्रदेश

प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल

प्रदेश में भारी बारिश उज्जैन में शिप्रा उफनाई हुई है। महाकाल मंदिर के गणेश और नंदी मंडपम में बारिश का पानी भर गया। शुक्रवार को शयन आरती दौरान पानी झरने की तरह बहा। शनिवार को भी भारी बारिश के अलर्ट के कारण उज्जैन कलेक्टर ने नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल्स में अवकाश घोषित किया है। गंभीर नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है। गंभीर बांध के गेट नंबर-3 को 50 सेंटीमीटर खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

भोपाल में भी शुक्रवार देर रात झमाझम पानी गिरा। खराब मौसम के कारण शुक्रवार रात दिल्ली – भोपाल की इंडिगो फ्लाइट इंदौर डायवर्ट करना पड़ी। इस फ्लाइट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भोपाल आ रहे थे। वे दिल्ली से शाम 7.40 बजे इंडिगो की फ्लाइट से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। इंदौर पहुंचने पर बाय रोड भोपाल आए।

मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 39 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी, नॉर्थ आंध्र प्रदेश, साउथ ओडिशा पोस्ट पर सिस्टम एक्टिव हैं। इनका असर मध्यप्रदेश में भी है। साउथ छत्तीसगढ़ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। एक मानसून ट्रफ लाइन कोटा, रायसेन, सिवनी, रायपुर, ओडिशा होते हुए गुजर हो रही है। पूर्वी-पश्चिमी हवाएं भी आपस में मिल रही हैं। इस कारण दक्षिण मध्यप्रदेश से लगे इलाकों में इसका असर है। इन सभी सिस्टम की वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button