देश

मेरठ से खाटू श्याम जा रहा था परिवार, गाजियाबाद में स्कूल बस ने कार में मार दी टक्कर; 6 की मौत

 गाजियाबाद

गाजियाबाद में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर नोएडा के एक निजी स्कूल की बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और दो की हालत गंभीर है। हादसा एनएच-9 पर  क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में सुबह करीब 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस रॉन्ग साइड से जा रही थी।

टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों के शव बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ बस में बच्चे नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू किया।

खाटू श्याम के दर्शन को जा रहा था परिवार
मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था। टीयूवी गाड़ी में चार व्यस्क और 4 बच्चे सवार थे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर फ्लाईओवर के ऊपर गलत दिशा में आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के शिकार
नरेंद्र यादव (45)
नरेंद्र की पत्नी अनीता (42)
नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र यादव (42)
धर्मेंद्र की पत्नी  बबिता (38)
नरेंद्र का बेटा हिमांशु (12)
नरेंद्र का बेटा करकित (15)
धर्मेंद्र की बेटी वंशिका (7)
धर्मेंद्र का बेटा आर्यन (8)

नरेंद्र के चचेरे भाई दिनेश पाल ने बताया कि धर्मेंद्र और आर्यन को छोड़कर सभी की मौत हो गई है। सभी लोग थाना इंचौली जिला मेरठ के गांव धनपुर के रहने वाले थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button